कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा-गुजरात चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा
गुजरात के भरूच से कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियों से बचने में ही समझदारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को गुजरात में एक चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, गुजरात चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए रावण शब्द का प्रयोग किया था। जिसके बाद उन्हे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच पार्टी के भीतर से उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने शब्दों को सावधानी से चुनें क्योंकि उनका दुरुपयोग किया जा सकता है।

गुजरात के भरूच से कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियों से बचने में ही समझदारी है। पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए इस बयान को लेकर एक सवाल के जवाब में मुमताज पटेल ने कहा कि, हम जो कहते हैं उससे सावधान रहना चाहिए क्योंकि क्योंकि शब्दों का दुरुपयोग होता है और असली संदेश खो जाता है।
मुमताज पटेल ने कहा कि ये सलाह सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि सभी दलों और सभी नेताओं के लिए है। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी थी। जिसके बाद बीजेपी उनके बयान को लेकर हमलावर हो गई थी।
गुजरात में सोमवार को एक रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। खड़गे ने पूछा था, 'क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं? खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया था। वहीं, कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने नरेंद्र मोदी के नाम पर एक स्टेडियम का नाम बदलने की बात करते हुए कहा था, हम मोदीजी को उनकी औकात (स्थिति) दिखाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications