केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक: मुद्दों पर समर्थन दें तो सरकार बनाऊंगा

केजरीवाल ने कहा कि हमने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अपनी शर्ते बता दी है अगर वह उन शर्तों पर सहमत हैं तो हम उनसे समर्थन लेकर सरकार बनाएंगे। उन्होने कहा कि दिल्ली में पन्द्रह साल तक मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को यह नहीं पता था कि राज्य में कृषि होती है कि नहीं। हम चाहते हैं कि दिल्ली की झोपड़ पट्टी में रहने वाली जनता की झोपडि़यां न तोड़ी जाएं क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के लोग इन जमीनों को खाली करवाकर अपना कब्जा कर लेते हैं, वहीं झोपड़ी में रहने वाले लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाय।
उन्होने कहा कि दिल्ली में पानी को लेकर माफिया राज खत्म होना चाहिए, हम चाहते हैं कि यहां से वीआईपी कल्चर खत्म हो जाय और विधायक और सांसद सभी अपनी सुरक्षा हटा दें। सांसद और विधायकों की निधि भी समाप्त कर दी जाय और उनकी लाल बत्ती लगी गाड़ी और बंगले भी ले लिए जाय। अगर इन शर्तों को मानने के बाद कांग्रेस या भाजपा हमारा समर्थन करने को तैयार हैं तो हम उनके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।
केजरीवाल आज भी स्वस्थ नहीं दिखाई दे रहे थे, उन्होने आम आदमी टोपी लगा रखी थी और साथ ही मफलर भी बांध रखा था। केजरीवाल यह कहना नहीं भूलें कि हम आम आदमी हैं और यह सरकार जनता ही बनाएगी। केजरीवाल का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां आम आदमी की दुश्मन हैं और हम आम आदमी की सरकार बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications