अजित पवार ने पीएम मोदी को कहा- Thank You, अपडेट किया अपना Twitter अकाउंट
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं, जहां भाजपा को उम्मीद है कि वो बड़ी आसानी से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देगी क्योंकि अजित पवार उसके साथ हैं, तो वहीं एनसीपी की ओर से लगातार अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी हैं, हालांकि अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है लेकिन इसी बीच अजित पवार के एक ट्वीट से ये जाहिर होता है कि वो शरद पवार के साथ नहीं जाने वाले हैं।

अजित पवार ने पीएम मोदी को कहा- Thank You
दरअसल एनसीपी नेता अजित पवार का बतौर डेप्युटी सीएम पहला ट्वीट सामने आया है, उन्होंने पूरे भरोसे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शुक्रिया, हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र की जनता के कल्याण के लिए काम करेगी। यही नहीं अजित पवार ने ट्विटर पर भी अपने बायोडाटा को अपडेट करते हुए महाराष्ट्र का डेप्युटी सीएम मेंशन कर दिया है।
अजित पवार की वापसी पवार संग नहीं...
इससे एक बात यह भी साफ हो जाती है कि पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिशें फेल हो गई हैं, मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एनसीपी की ओर से विधायक दल के अंतरिम नेता जयंत पाटिल और विधायक दिलीप पाटिल ने अजित से बात की है लेकिन अजित भाजपा के साथ जाने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और उन्होंने साफ कह दिया कि इसी में एनसीपी का फायदा है। हालांकि आज एनसीपी ने जो लिस्ट राजभवन को सौंपी है, उसमें अजित पवार का भी नाम था।
सोमवार को भी होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मालूम हो कि महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है, इस मामले में सुप्रीमकोर्ट में आज सुनवाई हुई क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर इस सरकार गठन के तरीके पर सवाल उठाया है, देश की सर्वोच्च अदालत में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है।
सोमवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई
जिसमें उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था, इस मामले पर जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई की, शीर्ष कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है, अब इस मामले पर सोमवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।
Maharashtra Deputy CM, Ajit Pawar: Im in NCP & shall always be in the NCP, and Sharad Pawar saheb is our leader. Our BJP-NCP alliance shall provide a stable Government in Maharashtra for the next five years which will work sincerely for the welfare of the state and its people. pic.twitter.com/QK3vkLBvPD
— ANI (@ANI) November 24, 2019












Click it and Unblock the Notifications