महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर जॉन अब्राहम ने कहा-औरत को हम अपने नजरिए से नग्न करते हैं...
मुंबई। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो कहे जाने वाले जॉन अब्राहम ने एक न्यूज वेबसाइट पर बात करते हुए महिलाओं के प्रति भारत में हो रहे बर्ताव पर एक बड़ा बयान दिया है। 'मद्रास कैफे', 'फोर्स 2', 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों से अपनी इमेज बदलने वाले बेहतरीन अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि आजकल समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध एक गंभीर चिंता का विषय है। आजके परिवेश में महिलाओं के प्रति शोषण बढ़ा है।

'महिलाओं को हम अपने नजरिए से नग्न करते हैं'
दरअसल आज हर एक इंसान अपने तरीके से महिलाओं के प्रति अपनी राय देता है, हम अपने नजरिए से महिलाओं को नंगा करते हैं, ये एक कड़वा सच है। हम अपनी सोच और नजरिए से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और महिलाओं पर अपना जजमेंट थोप देते हैं।

हमें अपनी सोच में बदलाव करना होगा
ये हमारे देश के लिए मुश्किल बात है, चारों ओर हाय-तौबा मची हुई है जिसे दूर करने के लिए हमें अपनी सोच में बदलाव करना होगा। बिना इसके बदले समाज में बदलाव नहीं हो सकता है।

फिल्म 'सत्यमेव जयते'
आपको बता दें कि जॉन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में लीड रोल जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेई और आयशा शर्मा ने किया है। फिल्म के मोहर्रम सीन पर काफी बवाल मचा था। फिल्म देशभक्ति पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications