ट्रेनों में जल्द ही डीज़ल की जगह प्राकृतिक गैसों का इस्तेमाल होगा : खड़गे

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय रेल प्रदर्शनी और सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए खड़गे ने कहा कि अत्यधिक ईंधन सक्षम डीजल लोकोमोटिव के विकास की दिशा में काफी काम किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 12वीं योजना अवधि में नए मार्गो का विकास, मौजूदा मार्गो पर क्षमता विस्तार और टर्मिनलों में निवेश जैसे क्षेत्रों में कोशिशें जारी रहेंगी।
उन्होंने कहा, "हम 4,000 किलोमीटर नया रेलमार्ग, 7,500 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण, 5,500 किलोमीटर मार्ग का गेज परिवर्तन और 6,500 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण करना चाहते हैं।" खड़गे के अनुसार "रेलवे एक लाख से अधिक वैगन, 24 हजार से अधिक कोच और 4,000 से अधिक लोकोमोटिव खरीदना चाहता है।" खड़गे ने कहा कि पिछले एक दशक में दुर्घटनाओं में कमी आई है। 2003-04 में जहां यह प्रति 10 लाख रेल किलोमीटर पर 0.44 था, वहीं 2012-13 में यह घटकर 0.13 रह गई है।
भारतीय रेल बजट गत अप्रैल माह में पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने पेश किया था। जिसमें उन्होने कई योजनाओं को प्रारम्भ किये जाने की बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications