नूपुर शर्मा को हमने भेड़ियों के झुंड की तरफ धकेल दिया है, बोलीं उमा भारती
नई दिल्ली, 08 जून। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध झेल रही नूपुर शर्मा के बचाव में अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती सामने आई हैं। उन्होंने कहा है कि नूपुर को जिस तरह से धमकियां मिल रही हैं वह ठीक नहीं है। किसी को जान से मारने या फिर सर कलम करने की धमकी देना इस्लाम के खिलाफ है। इस मामले में अच्छे मुस्लिम नेताओं को सामने आना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर के तरीके को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर किया है। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान हुई नफरत की राजनीत ने काफी कुछ नकारात्मक प्रभाव डाला। वर्तमान में नूपुर के मामले जैसा विरोध इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जबसे पीएम बने हैं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर एकजुटता पैदा की है। लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनाव में जो नफरत फैलाई गई उससे पार पाना जरूरी है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री टीवी चैनल एबीपी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नूपुर शर्मा का बचाव करती नजर आईं। उन्होंने कहा 'नूपुर शर्मा विद्यार्थी परिषद की नेता रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रेसीडेंट रही है। पढ़ी लिखी योग्य विद्वान महिला है। सभ्य और शालीन है। साहसी और संस्कारवान है साहस है। उसको मारने की धमकी देना गलत है। उसकी सुरक्षा होनी चाहिए। मैं नूपुर शर्मा को लेकर बहुत चिंतित हूं। हमने उसे भेडियों के झुंड के बीच में ढ़केल दिया है। सब लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। मुस्लिम समुदाय के जो अच्छे लोग हैं उनको सामने आना चाहिए। अगर मुस्लिम समुदा के अच्छे नेता इसकी निंदा करें कि और कहें कि की सर पर ईनाम रखना और जान से मारने की धमकी देना इस्लाम के खिलाफ है। अगर ऐसा होता है तो एक अच्छी शुरुआत होगी।' उन्होंने आगे कहा कि अब नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ का ईनाम रखना और उसको मारने की धमकियां देना ये सब बंद होना चाहिए।
Recommended Video
नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता के तौर पर पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। जिस पर भाजपा ने 5 जून को उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। सस्पेंशन से पहले भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने लेटर जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसी किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती। पार्टी की ओर से कहा गया कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। बाद में नूपुर शर्मा ने भी अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications