शिवसेना-जेडीयू के बाद एक और सहयोगी दल ने दिखाए तेवर, BJP से की दो बड़ी मांग
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना के अलग होने के ऐलान के बाद एनडीए के कुनबे को एकजुट करने में लगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने अब एक और सहयोगी दल ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच लोकसभा की सीटों को लेकर चल रही खींचतान का असर दूसरे राज्यों में भी नजर आने लगा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना के अलग होने के ऐलान के बाद एनडीए के कुनबे को एकजुट करने में लगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने अब एक और सहयोगी दल ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भाजपा के सामने दो बड़ी मांग रखी हैं।

एक एमएलसी की सीट और मंत्री पद की मांग
रामदास अठावले ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम भाजपा से मांग करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री पद और एक एमएलसी की सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की दी जाए। हम हमेशा भाजपा के साथ खड़े हुए हैं। 2019 में शिवसेना के अलग चुनाव लड़ने के ऐलान के बावजूद आरपीआई भाजपा के साथ खड़ी हुई।' अठावले ने कहा कि बहुत जल्द वो अपनी मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने भी रखेंगे।

महाराष्ट्र में नहीं है आरपीआई का कोई विधायक
आपको बता दें कि आगामी 16 जुलाई को महाराष्ट्र में एमएलसी के अगले चरण के चुनाव हैं। मंत्री बनने के लिए विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना अनिवार्य है। फिलहाल आरपीआई का महाराष्ट्र में एक भी विधायक नहीं है। ऐसे में रामदास अठावले चाहते हैं कि भाजपा एमएलसी की एक सीट उन्हें देकर महाराष्ट्र सरकार में आरपीआई की एंट्री कराए। इस मामले पर अभी तक भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमित शाह के सामने एनडीए की चुनौती
गौरतलब है कि इस समय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए एनडीए के सहयोगी दलों को जोड़े रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लंबे समय से भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना पहले ही ऐलान कर चुकी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह अकेले ही उतरेगी। पिछले दिनों अमित शाह ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से इस संबंध में मुलाकात भी की थी। वहीं, बिहार में भी सीटों के बंटवारे को लेकर जेडीयू और भाजपा में घमासान मचा हुआ है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications