विदेश सचिव ने पाक को इशारों में समझाया-आतंकवाद पर नहीं अपना सकते दोहरा मानदंड
नई दिल्ली। आतंकवाद के मुद्दे पर कोई देश यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं फेर सकता कि आपराधिक झुकाव वाले लोग इन गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यह गलत विरोधभास है।

उपरोक्त बातें भारत के विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर ने प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि आज के समय में आतंकवाद बड़ा मुद्दा है। किसी आतंकी संगठन और उसके चेहरों में मतभेद नहीं होना चाहिए।
भारत चीन नहीं है दुश्मन
चीन के मुद्दे पर जयशंकर ने कहा कि भारत में यह सामान्य सोच है कि यदि कोई विवाद न हो तो दोनों मुल्कों को साथ चलना चाहिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चीन और भारत दुश्मन नहीं हैं।
जयशंकर ने कहा कि हम आतंकवाद पर अलग रह कर कोई जंग नहीं लड़ सकते। पाक को इशारे में समझाते हुए उन्होंने कहा कि आंतकवाद के मुद्दे पर दोहरे मानदंड नहीं हो सकते।
#WATCH Delhi: Foreign Secretary Subrahmanyam Jaishankar talks about terrorism, state actors and non-state actors. pic.twitter.com/Vkr3rU4Gi7
— ANI (@ANI_news) September 9, 2016












Click it and Unblock the Notifications