2GScam: आरोप लगाने वालों की बोलती बंद, कोर्ट से मिला न्याय- कनिमोझी
कांग्रेस पार्टी भी 2जी स्कैम को लेकर आए इस फैसले से खुश है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस फैसले के बाद कहा कि, 'मेरी बात आज सिद्ध हो गई है।
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक माने जाने वाले 2जी घोटाले में कोर्ट का फैसला आया है। पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा, द्रमुक सांसद कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस घोटाले को 1 लाख 76 हज़ार करोड़ रुपए का बताया गया था। कोर्ट के इस फैसल के बाद 2जी मामले में आरोपी और राज्यसभा सांसद कनिमोझी ने कहा कि आज का दिन डीएमके परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। हमें खुशी है कि कोर्ट की तरफ से न्याय मिला है। वहीं कनिमोझी ने कहा कि ये फैसला उन लोगों के लिए जवाब है जो हमेशा डीएमके परिवार पर सवाल उठाते रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी भी 2जी स्कैम को लेकर आए इस फैसले से खुश है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फैसले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि कोर्ट का फैसला अपने आप में ही सब कह रहा है, उस दौरान सरकार के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया गया था। जिस पर आज कोर्ट ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस फैसले के बाद कहा कि, 'मेरी बात आज सिद्ध हो गई है। कोई करप्शन नहीं, कोई लॉस नहीं। अगर स्कैम है तो झूठ का स्कैम है। विपक्ष और विनोद राय के झूठ का। विनोद राय को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।'
सिब्बल ने कहा, 'तत्कालीन कैग विनोद राय ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ साजिश की थी। इस फैसले ने साबित कर दिया है कि राय की निष्ठा किस ओर थी। जब मैंने जीरो लॉस की बात कही थी तो तत्कालीन विपक्ष और ऑनलाइन ट्रोलर्स ने मुझे निशाने पर लिया था। आज कोर्ट ने यूपीए सरकार की बात पर मुहर लगाई है।'
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'एक हाई प्रोफाइल 2 लाख करोड़ के घोटाले में सरकार के वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों के शामिल होने की बातें पूरी तरह से निराधार थीं। हम हमेशा यही कहते रहे और मुझे बेहद खुशी है कि आज सत्य की जीत हुई है।'
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications