भारत जैसा पड़ोसी देश मिलना सौभाग्य की बात: नेपाल पीएम
नयी दिल्ली। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जिस तरह से भारत ने नेपाल की मदद की उसकी दुनियाभर के देशों में तारिफ हो रही है। अब नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारिफ की है।

पीएम कोईराला ने कहा कि वह देश धन्य है जिसे भारत जैसा पड़ोसी देश मिलना सौभाग्य की बात है। मोदी की तारिफ करते हुए कोईराला ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें भारत जैसा पड़ोसी मिला है।
उन्होंने कहा कि नेपाल में जब भी संकट आया है भारत की ओर से ईमानदारी के साथ मदद मिली है। उन्होंने भारत की मदद की तारिफ करते हुए उसका धन्यवाद किया। उन्होंने भारत को 'जीवन रक्षक' बताया।












Click it and Unblock the Notifications