हम दिल्‍ली विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिये पूरी तरह तैयार: केजरीवाल

AAP leader Arvind Kejriwal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। केजरीवाल ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बनाने के लिए कोसा। विधानसभा में 28 सीटें जीतने की चौंकाने वाली उपलब्धि के बाद जंतर मंतर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में अगले विधानसभा चुनाव के लिए दान के वास्ते आप की वेबसाइट खोल दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि हम फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने अगले वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव को लेकर पार्टी की किसी योजना के बारे में बात नहीं की, लेकिन आप के कई नेताओं ने उस चुनाव पर अपनी बात रखी। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 31 सीटें जीती हैं, जबकि 15 वर्षो तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस के खाते में सिर्फ आठ सीटें गई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांगेस मिल कर सरकार बना ले क्योंकि दोनों को मिलाकर दिल्ली विधानसभा में बहुमत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के दो पहलू हैं। दोनों को सीटें मिली हैं और वे संयुक्त रूप से सरकार बना लें। उन्होंने कहा कि 31 विधायक होने के बावजूद यदि भाजपा सरकार बनाने में विफल रहती है तो यह विफलता मानी जाएगी और लोग आगे फिर उसका समर्थन नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+