अगले 50 साल तक सत्ता में बने रहना चाहती है बीजेपी, अमित शाह ने किया आह्वान

शाह ने कहा कि केवल और केवल देश का विचार, केवल और केवल पार्टी का विचार, केवल और केवल युद्ध में विजय का विचार के भाव से बीजेपी की 11 करोड़ कार्यकर्ताओं की फौज ने काम करना चाहिए।

नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 50 साल तक बीजेपी को सत्ता में रखने के लिए परिश्रम करने का आह्वान किया है। गाजियाबाद में महिला कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी को अभी औऱ राज्य जीतने हैं। चुनावी सफलता पांच साल की, 10 साल की या 15 साल की से काम नहीं चलेगी। जिस तरह कांग्रेस को आजादी के बाद लंब से समय तक पंचायत से पार्लियामेंट तक 50 साल राज करने का मौका मिला। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 50 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक विजय ही विजय की कल्पना करनी चाहिए।

'बीजेपी भारत को विश्व के सर्वोच्च देशों की सूची में लाने के लिए कार्य कर रही है'

'बीजेपी भारत को विश्व के सर्वोच्च देशों की सूची में लाने के लिए कार्य कर रही है'

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व के सर्वोच्च देशों की सूची में लाने के लिए कार्य कर रही है । केवल चुनावी सफलता हमारा लक्ष्य नहीं है, विकास की पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति को सबसे आगे लाने के लिए काम करना ही हमारा लक्ष्य है। अमित शाह ने कहा कि 2014 के बाद 19 के बाद कारवां शुरू होगा जो हमारे लक्ष्य की सिद्धी की तरफ जाएगा। और अगर ये करना है तो 18 का बचा हुआ साल 19 का बचा हुए समय हमारे लिए हमें किसी व्यक्तिगत काम के लिए नहीं सोचना चाहिए।

'पंचायत से पार्लियामेंट तक का 50 साल का लक्ष्य हम प्राप्त कर सकते हैं'

'पंचायत से पार्लियामेंट तक का 50 साल का लक्ष्य हम प्राप्त कर सकते हैं'

शाह ने कहा कि केवल और केवल देश का विचार, केवल और केवल पार्टी का विचार, केवल और केवल युद्ध में विजय का विचार के भाव से बीजेपी की 11 करोड़ कार्यकर्ताओं की फौज ने काम करना चाहिए। तब जाकर पंचायत से पार्लियामेंट तक का 50 साल का लक्ष्य हम प्राप्त कर सकते हैं। वहीं शाह ने कहा कि 2014 के बाद हम एक के एक बाद कई राज्य जीतें हैं। बंगाल अभी बाकी हैं, उड़ीसा बाकी है, तमिलनाडु बाकी है, केरल बाकी है, आंध्र बाकी है हमें आराम का अधिकार नहीं है। अगले माह कर्नाटक में होने जा रहे चुनाव में भी अमित शाह ने बीजेपी की जीत की घोषणा की है।

'सोचने के स्तर को मोदी ने बदला'

'सोचने के स्तर को मोदी ने बदला'

अमित शाह ने कहा कि सोचने के स्तर को मोदी ने बदला है। इसरो ने हमारी सरकार से पहले ज्यादा से ज्यादा 16 उपग्रह छोड़ा था। अब 104 उपग्रह छोड़े हैं, रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन के सम्मेलन में भारत पिछड़ा मोदी ने कहा जलवायु परिवर्तन पर विश्व नेतृत्व हम करेंगे। संगठन का कार्य जनता व सरकार की कड़ी बनना है। संगठन ने उत्तर प्रदेश में योजनाएं नीचे तक पहुंचाया। विजय प्राप्त की निर्धारित लक्ष्य का पुनरीक्षण पुनर्निर्धारण हो। कार्यकर्ता ठान ले तो विजय निश्चित है। महिला सशक्तिकरण पर काम हमने किए। हम समानता नहीं महिलाओंं के पूजित होने में विश्वास करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+