पुलिस गांव में घुसे तो उसे पेड़ से बांध दो और प्यासा रखो: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पुलिस पर एक विवादित बयान दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुलिस गांव में घुसे तो उसे पेड़ से बांधकर रखो और पीने के लिए पानी मत दो।

WB BJP President controversial statement on police

दिलीप घोष ने धुपगुड़ी इलाके में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भाजपा से लड़ने की ताकत नहीं है इसलिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी ममता सरकार के मंत्रियों और नेता को खुश करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रही है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर रही है इसलिए पुलिस गांव में घुसे तो उसे पेड़ से बांधकर रखें और पीने को पानी न दें। प्यासा रखें तो तब उनको सबक मिलेगा।

WB BJP President controversial statement on police

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के लोग हमला करेंगे तो उनको करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से अब तक कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। पंचायत चुनाव में पार्टी के जो सदस्य जीते हैं उनको भी धमकियां दी जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+