Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल में सांप काटने से बच्ची की मौत पर राहुल गांधी ने लिखी केरल सीएम को चिट्ठी, की ये बड़ी डिमांड

नई दिल्ली। केरल के वायनाड में 10 साल की छात्रा को स्कूल में क्लासरूम के अंदर सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि जिस समय छात्रा को सांप ने काटा इसकी जानकारी क्लास में मौजूद टीचर को दी गई लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जिसमें काफी देर हो गई और बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस मामले में वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने केरल के सीएम से अपील की है कि स्कूल में सांप के काटने से मृत छात्रा के परिजनों को मुआवजा दें।

छात्रा शेहला की क्लास में सांप के काटने की वजह से मौत

छात्रा शेहला की क्लास में सांप के काटने की वजह से मौत

वायनाड के एक सरकारी स्कूल पढ़ने वाली पांचवीं छात्रा एस. शेहला की क्लास में सांप के काटने की वजह से मौत हो गई। इसी मामले में अब कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र को लिखा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की अपील की है। ये बच्ची वायनाड जिले के सुलतान बेथरी में एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं।

टीचर ने नहीं सुनी छात्रों की बात

टीचर ने नहीं सुनी छात्रों की बात

पूरा मामला बुधवार को उस समय सामने आया जब छात्राओं की क्लास चल रही थी। टीचर बच्चों को पढ़ा रही थीं। जैसे ही छात्रा को सांप ने काटा तो दूसरे छात्रों ने इसकी जानकारी क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका को दी लेकिन उन्होंने बच्चों की सुनने के बजाय पढ़ाना जारी रखा। सहपाठियों का आरोप है कि शिक्षिका से जब हमने बताया कि शेहला को सांप ने काटा है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। उसे किसी कील, पत्थर या फिर इसी तरह की कोई नुकीली चीज से चोट लगी है। हालांकि, बाद में जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो छात्रा को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी स्थिति ठीक नहीं हुई और कोझिकोड रेफर किया गया।

इलाज में हुई देरी

इलाज में हुई देरी

मृत छात्रा के साथ पढ़ने वाले दूसरे छात्रों ने बताया कि सांप काटने की घटना दोपहर करीब 3.10 बजे हुई, बताने के बावजूद भी स्कूल प्रशासन ने 3.50 बजे तक छात्रा को कोई चिकित्सीय सुविधा मुहैया नहीं कराई। स्कूल की हेडमास्टर ने बताया कि छात्रा को करीब 4.10 बजे के करीब स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने की वजह से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाने में ढाई घंटे का समय लगता, इसी दौरान छात्रा की मौत हो गई।

केरल के शिक्षा मंत्री ने कही स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की बात

केरल के शिक्षा मंत्री ने कही स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की बात

वहीं स्कूल में छात्रा की सांप के काटने से मौत की खबर सामने आते ही हंगामा मच गया। जांच शुरू हुई कि आखिर सांप क्लास में आया कैसे। जांच में पता चला कि क्लासरूम की जमीन कंक्रीट की बनी हुई थी, जिसमें एक जगह पर बड़ा छेद था। इसी छेद से सांप के आने की आशंका जताई जा रही है। वायनाड के जिला कलेक्टर ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। वहीं केरल के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने कहा कि स्कूल प्रशासन पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब राहुल गांधी ने केरल के सीएम को पत्र लिखकर मृत बच्ची के परिजनों मुआवजा देने की अपील की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+