Wayanad By Election: वायनाड पर जीत के बाद आया प्रियंका गांधी का रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं?
Wayanad By Election Result: कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज कराई हैं। प्रियंका गांधी इस सीट पर अपने शानदार चुनावी प्रदर्शन से भाई राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें, प्रियंका गांधी करीब 4.03 लाख वोटों से जीत दर्ज कराई है उन्हें 5.96 लाख वोट मिले है। वहीं, अब प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता का धन्यवाद दिया है।
वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैं वायनाड के लोगों को उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह इस बात का प्रमाण है कि मेरे भाई ने वहां काम किया है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा सम्मान है और मैं इसका पूरा सम्मान करूंगी।'

4 लाख वोटों से हासिल की जीत
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई वायनाड सीट पर ना केवल जीत बरकरार रखी बल्कि वोटों कि गिनती के मामले में राहुल गांधी को पछाड़ दिया है। राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में 3.64 लाख मिले थे। वहीं, प्रियंका को 5.96 लाख वोट मिले और 4.03 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
दूसरे नंबर पर सीपीआई उम्मीदवार
सीपीआई उम्मीदवार 209,906 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा की नव्या हरिदास ने 109,202 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस बीच, प्रियंका की जीत पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल का कहना है कि अच्छी खबर यह है कि अब हम प्रियंका गांधी को संसद में देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications