Wayanad by election result: प्रियंका गांधी ने पहले चुनाव में हासिल की शानदार जीत, भाई राहुल को भी पछाड़ा
Wayanad by election Result: केरल के वायनाड में लोसकभा के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर (शनिवार) को वोटों की गिनती हुई जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शानदार जीत हासिल कर ली है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर अपने शानदार चुनावी प्रदर्शन के साथ प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की जीती हुई सीट को बचाने में कामयाब हो गई हैं।
उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक वोट हासिल कर ये सीट जीत ली है । प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई वायनाड सीट पर ना केवल जीत बरकरार रखी बल्कि वोटों कि गिनती के मामले में राहुल गांधी को पछाड़ दिया है। राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में 3.64 लाख मिले थे वही प्रियंका गांधी को 4.03 लाख वोट मिले हैं।

वहीं इस चुनाव में प्रियंका गांधी को टक्कर देने वाले सीपीआई उम्मीदवार दूसरे स्थान पर है, और भाजपा की नव्या हरिदास ने तीसरा स्थानत हासिल किया है।
बता दें हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर 3.65 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जो कांग्रेस पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी। हालांकि, उनकी बहन प्रियंका ने चुनावी राजनीति में अपने पहले कदम में ही इस अंतर को पार कर लिया है, जो उनके संसदीय करियर की एक शानदार शुरुआत है।












Click it and Unblock the Notifications