Wayanad by election result 2024: प्रियंका गांधी ने जीता अपना पहला चुनाव, भाई राहुल गांधी का तोड़ा रिकार्ड
Wayanad by election result 2024: केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव की जंग पर सबकी नज़र है। राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी का ये पहला चुनाव है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नव्या हरिदास, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को बुरी तरह पराजित कर दिया है
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत सिर्फ़ उनकी जीत नहीं थी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण था, क्योंकि प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की पिछली जीत से भी अधिक संख्या में वोट हासिल किए हैं।

यह जीत विशेष रूप से अहम है क्योंकि यह प्रियंका की पहला चुनाव है वो इससे पहले अपनी मां सोनियां गांधी, भाई राहुल गांधी समेत अन्य लोगों के प्रचार करती रही लेकिन वायनाड लोकसभा उपचुनाव इनके करियर का पहला चुनाव है।
भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर प्रियंका गांधी ने ना केवल कांग्रेस के की जीत का बरकरार रखा है बल्कि विरोधी पार्टी को चुनाव मैदान में बुरी तरह धराशायी किया है।
बता दें राहुल गांधी ने पहले लोकसभा में रायबरेली से अपनी विधायकी बरकरार रखने के लिए ये सीट खाली की थी, जिसके बाद प्रियंका के चुनावी राजनीति में एंट्री लेने के लिए चुनाव मैदान तैयार हुआ।
हालांकि चुनाव मतदान के बाद शुरुआती अटकलों ने इस बात पर संदेह जताया था कि क्या प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के प्रदर्शन में पीछे रह जाएंगी, क्योंकि इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा। जबकि 2021 में 72.92% और 2019 में 80.33% था, जो इस बार 2024 के चुनाव में 64.72% रहा। हालांकि, उम्मीदों को धता बताते हुए, प्रियंका की जीत के अंतर ने वायनाड में कांग्रेस के गढ़ में और मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications