Wayanad By-Election 2024: राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रियंका 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी अपना नामांकन!
Wayanad By-Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कर चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में, दो लोकसभा सीटों में से एक सीट केरल की वायनाड भी है।
इस सीट पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। खबर है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान प्रियंका के भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी द्वारा नामांकन दाखिल करने के सिलसिले में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कार्यकर्ताओं द्वारा कलपेट्टा में एक विशाल रोड शो आयोजित किया जाएगा।

BJP से कौन देगा प्रियंका को टक्कर?
सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा उम्मीदवार का नाम अभी तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर या भाजपा केरल की नेता शोभा सुरेंद्रन वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
क्यों आई वायनाड सीट पर उपचुनाव की स्थिति?
आपको बता दें कि रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला करने के बाद मौजूदा सांसद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की जरूरत पड़ी। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल की थी।
कब होंगे मतदान? नामांकन कर अंतिम तारीख?
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। मतनदान 13 नवंबर हो होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications