दिल्ली में चुनाव का रास्ता साफ, जल्द होगी घोषणा
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में सभी पार्टियो ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। एलजी नजीब जंग ने आज सभी पार्टियों को सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलायी थी। कांग्रेस और भाजपा ने एलजी से मुलाकात करके सरकार बनाने से इनकार कर दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी शाम को एलजी से मुलाकात कर विधानसभा को भंग कर चुनाव की मांग की।

आप के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी से मुलाकात कर उन्होंने दिल्ली विधानसभा को जल्द से जल्द भंग करने की बात कही। वहीं उन्होंने दिल्ली में छत्तीसगढ़ और कश्मीर के साथ ही चुनाव कराये जाने की बात कही। गौरतलब है कि आप नेता अरविंद केजरीवाल ने निजी व्यस्तता के चलते एलजी से शाम को मुलाकात का समय देने का मांग की थी।
तीनों पार्टियों की सरकार बनाने की सारी संभावनाओं से इनकार करने के बाद दिल्ली में अब जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications