मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है मॉनसून

नई दिल्ली। मुंबई में सोमवार शाम हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। कई इलाकों में घंटों गाड़ियां रेंगती रही। बारिश की वजह से मालाबार हिल्स समेत कई इलाकों में लोगों को जलजमाव की समस्या से भी दो चार होना पड़ा। हालांकि बारिश की वजह से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। खास बात यह है कि मुंबई में हुई यह मानसून की प्री बारिश है।

rain

सोमवार शाम को मुबंई के कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। भारी बारिश के चलते हिंदमाता इलाके, मालाबार हिल्स समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। जिसके कारण कई इलाकों में लोग भारी जाम के शिकार हुए। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम के अनुमान के मुताबिक, 6 से 10 जून के बीच पश्चिमी घाट, कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आशंका है। तेज बारिश से बाढ़ का भी खतरा पैदा हो सकता है। इसीलिए लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मॉनसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है।

शनिवार को मुंबई में मानसून से पहले की बारिश हुई थी इसमें करंट लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। नगर निगम आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार मृतकों की पहचान अनिल यादव (32), सारा खान (09) और ओमकार (10) के रूप में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+