VIDEO: मॉल में 'काला चश्मा' गाने पर बुर्का पहनी लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, मचा बवाल
बैंगलुरू। कर्नाटक के मंगलुरू के एक मॉल में बुर्का पहनी एक महिला का 'काला चश्मा जचदा' गाने पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस महिला के साथ 4 और लड़कियां भी हैं जो शॉर्ट ड्रेस में हैं। वायरल होने के बाद मुस्लिम संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एक संगठन ने कहा है कि यह धर्म के खिलाफ है और इस हरकत को बिलकुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये किसी प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा है जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और फिर वायरल कर दिया।

नहीं चल पाया पता कौन है बुर्के वाली लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बुर्का पहने हुए काला चश्मा गाने पर डांस कर रही है। हालांकि वीडियो में ये पहचानना मुश्किल है कि वो लड़की है कौन। अभी वीडियो के प्रामाणिकता की भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अभी ये भी नहीं कहा जा सकता है कि डांस का वीडियो मंगलुरू के ही मॉल का है।
मुस्लिम संगठनों में है गुस्सा
साउथ कन्नड़ सलाफी मूवमेंट के उपाध्यक्ष इस्माइस शफी ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि बुर्का पहनकर सभी पुरुषों के सामने सार्वजनिक रूप से डांस करना हमारे धर्म में स्वीकार्य नहीं है। उस युवा महिला ने हमारे धर्म को बदनाम किया है। शफी ने बॉलीवुड की मुस्लिम कलाकारों द्वारा लंबे समय से किए जाने वाले डांस को भी गैर इस्लामिक करार दिया। उन्होंने कहा कि युवा महिला ने उन्ही बॉलीवुड कलाकारों को देखकर ऐसा किया है।












Click it and Unblock the Notifications