देखें वीडियो: महज 5 हजार रुपये में ईमान बेच दिया अखिलेश यादव का दारोगा

डीआईजी ने जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात को सौंपी है। रिश्वत के लिए सौदा करने, पैसे गिनने के बाद जेब में रखने के पूरे प्रकरण को कैमरे ने पकड़ लिया है। दरअसल हुआ ये कि जो व्यक्ति रिश्वत देने आया था उसके साथ ही आए एक व्यक्ति ने उस पूरे प्रकरण को कैमरे में कैद कर लिया था। उसके बाद ये वीडियो अमर उजाला वेबसाइट के हाथ लग गई। आपको बताते चले कि दादरी नगर में सात जून को भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मामले में जांच के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/3ylPEPBSViA" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
हिरासत में लेकर आठ जून को उससे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि हत्याकांड में युवक की कोई भूमिका नहीं थी। आरोप है कि इसके बावजूद एक दारोगा ने युवक को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। लेकिन इस दौरान युवक को छुड़ाने के लिए पैसा देने, रिश्वत का सौदा करने और दारोगा के पैसा गिनने की विडियो क्लिपिंग बना ली गई।












Click it and Unblock the Notifications