VIDEO: सरकारी दफ्तर में हुई डांस पार्टी, ऐश्वर्या बन कजरारे सॉन्ग पर नाचीं महिला कर्मचारी
भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित एक सरकारी दफ्तर में अजब ही नजारा देखने को मिला। दफ्तर में सरकारी कर्मचारी ड्यूटी ऑवर में फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए। ठुमके लगाते सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में महिला कर्मचारियों से लेकर पुरुष कर्मचारी डांस करते दिख रहे हैं। किसी ने 'कजरा रे-कजरा रे' तो किसी ने 'हवन करेंगे' गाने पर डांस किया। वीडियो किस दिन का है और इसमें दिख रहे कर्मचारियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामला महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग के दफ्तर का है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जिले के डीएम अशीष सिंह ने मामले के जांव के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि अगर जांच में यह आरोप सही पाए गए कि काम के वक्त डांस गया है तो एक्शन जरूर लिया जाएगा। विस्तार से जानिए पूरा मामला

ऑफिस में हो रहा था बर्थ डे सेलिब्रेशन
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो देवास जिले के महिला बाल विकास के चामुंडा कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय का है। यहां पर एक अधिकारी के बर्थडे पर नाच गाने के साथ सेलिब्रेशन किया गया। जन्मदिन मनाने के लिए कर्मचारी काम छोड़ डांस करते दिखे। इसका वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं और पुरुष अधिकारी बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली के गीत कजरारे-कजरारे पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तरह ठुमके लगा रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
माना जा रहा है कि पहले इस वीडियो को व्हॉट्सएप पर शेयर किया गया, जो बाद में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो में सेलिब्रेशन कर रहे कर्मचारियों के साथ ही कुछ अन्य कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं, जो डांस से दूर अपने काम में व्यस्त दिख रहे हैं।
देखें VIDEO
आप भी देखिए डांस का VIDEO। देखिए कैसे सरकारी कर्मचारी मस्ती कर रहे हैं, ना फाइलों की चिंता और ना ही अफसरों का खौफ है उन्हें।












Click it and Unblock the Notifications