VIDEO: भरी मिटिंग में NCP के दबंग विधायक ने कलेक्टर को जड़ा थप्पड़
मुंबई। महाराष्ट्र में एक एनसीपी विधायक की दबंगई सामने आई है। विधायक ने भरी मीटिंग में डिप्टी कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक का नाम सुरेश लाड है। पाइप लाइन प्रोजेक्ट के लिए जमीन के मुआवजे पर बात करने सुरेश लाड रायगढ़ के कलेक्टर अभय कालगुडकर के ऑफिस पहुंचे थे।

उसने अफसरों को खूब उल्टा-सीधा सुनाया। इस दौरान लाड ने आपा खो दिया और कलेक्टर अभय सहित दो और अफसरों को थप्पड़ मार दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना कुछ दिन पुरानी है लेकिन वीडियो अब प्रकाश में आया है।












Click it and Unblock the Notifications