देखें वीडियो: इंकार भले करें पर इंटरनेट पर वायरल हुआ नगमा और कांग्रेस MLA का कीसिंग सीन

Nagma molested and forcefully kissed by Congress MLA– watch video!
मेरठ। बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा फिल्‍मों में काम करने के दौरान भले ही चर्चा और विवादों में ना रही हों मगर राजनीति में उतरते ही उन्‍होंने हड़कंप मचा दिया है। जी हां मेरठ-हापुड़ रोड शो के दौरान नगमा से कांग्रेस एमएलए गजराज की छेड़खानी का जो वीडियो सामने आया है उसने सनसनी फैला दी है। हालांकि नगमा इस बात से इंकार कर रही हैं कि मेरठ में प्रचार के दौरान उनसे किसी तरह की छेड़खानी हुई है। वहीं गजराज ने कहा है कि नगमा उनकी बेटी जैसी है तो छेड़खानी का कोई सवाल ही नहीं उठता। मगर इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

इस वीडियो में कांग्रेस विधायक गजराज साफ तौर पर नगमा की ओर झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिंह के हाथ नगमा के आस पास हैं। नगमा विधायक की पकड़ से निकलने की कोशिश करते हुए और जीप में चढ़ते हुई दिखाई दे रही है। जिस जगह यह घटना हुई थी वहां के सूत्र ने बताया,यह गैर इरादतन प्रतिक्रिया थी। पार्टी सदस्यों का कहना है कि विधायक नगमा के कान में कुछ कह रहे थे लेकिन निश्चित रूप से नगमा को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी कि वह क्या कहना चाहते हैं? अगर कुछ इतना ही महत्वपूर्ण था तो नगमा ने अचानक ऎसा जवाब क्यों दिया?

स्पष्ट है कि विधायक ने जिस तरह से उनके पास पहुंचने की कोशिश की उसे नगमा ने पसंद नहीं किया। मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान नगमा जब गाड़ी से उतरकर चौधरी चरण की सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए बढ़ी तो उसी दौरान विधायक गजराज सिंह ने नगमा के मुंह पर हाथ लगाकर कान में कुछ कहा। तभी अचानक नगमा ने गजराज का हाथ झटक दिया। हालांकि नगमा ने इस मामले में विधायक को क्लिन चिट दे दी है। उन्होंने कहा, यह चुनाव का वक्त है और हम भारी भीड़ के सामने भाषण देते हैं। स्पष्ट है कि ऎसे में किसी से बातचीत करना काफी मुश्किल हो जाता है।

शोर के चलते कोई किसी की बात नहीं सुन सकता। ऎसे में संभव है कि वह मेरे कान में कोई बात कहना चाहते थे और उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैं गजराज को अच्छी तरह जानती हूं। उनका अनप्रोफेशनल इरादा नहीं था। दरअसल वह मेरे साथ बेटी जैसा व्यवहार करते हैं। गलतफहमी की वजह से मीडिया में त्रुटिपूर्ण खबरें आई थी। वहीं गजराज का कहना है कि वह नगमा को कान में यह बता रहे थे कि चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर उसे किसी और से माल्यापर्ण न करा कर खुद करना चाहिए। उनका कहना है कि लोगों ने पता नहीं इसका कैसे गलत अर्थ निकाल लिया। वे इस बात से आहत भी नजर आए और कहा कि आज तक उनके चरित्र पर कभी किसी ने कोई उंगली नहीं उठाई है। गजराज का कहना है कि नगमा उनकी बेटी के समान है।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/2i8Tmz1HOU0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+