दर्दनाक VIDEO: दुल्‍हन के घर के सामने बारातियों संग डांस कर रहे दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

सूरज भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पूरे जोश में नाच रहा था। नाचते-नाचते अचानक सूरज कंधे से नीचे गिर गया।

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जी हां बारातियों के साथ खुशी से नाच रहे दूल्‍हे की दुल्‍हन के दहलीज पर पहुंचते ही मौत हो गई। डांस करने के दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया। मामला आंणद जिले के बोरसद कस्‍बे का है। इस मार्मिक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दर्दनाक VIDEO: दुल्‍हन के घर के सामने बारातियों संग डांस कर रहे दूल्हे की हर्ट अटैक से मौत

जानकारी के मुताबिक दूल्‍हे का नाम सूरज सोलंकी था। उसकी उम्र 23 साल थी। वो राणोली का रहने वाला था। बुधवार की रात उसकी बारात बोरसद के लिए गई थी। सूरज घोड़ी पर सवार था और उसके दोस्‍त आगे-आगे नाचते हुए जा रहे थे। सूरज के चेहरे की चमक देखते बन रही थी। इसे भी पढ़ें- DU स्‍टूडेंट से लड़के ने पूछा- 'आप बीफ खाती हैं तो अपने भाई के साथ सेक्स भी करती होंगी?'

उसी बीच उसके दोस्‍तों ने सूरज को डांस कराने के लिए कंधे पर बैठा लिया। सूरज भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पूरे जोश में नाच रहा था। नाचते-नाचते अचानक सूरज कंधे से नीचे गिर गया। लोग कुछ समझ पाते तबतक सूरज की मौत हो गई। अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने बताया कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। कन्या पक्ष के लोग उस वक्त बारात के स्वागत के लिए दरवाजे पर ही खड़े थे जब यह हादसा हुआ। देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+