VIDEO: जब सिक्योरिटी तोड़ दौड़ता हुआ प्रियंका गांधी के मंच पर पहुंचा शख्स और...
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं। तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ मंच पर चला गया और प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश करने लगा। हालांकि, मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं, कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस कार्यकर्ता है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। यहां पर एक सिख युवक दौड़ते हुए प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मंच पर पहुंच गया। उस समय प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं। एक व्यक्ति दौड़ता हुआ मंच पर चला गया और प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश करने लगा। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। मंच पर आने वाला व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता है। प्रियंका गांधी ने भी उससे वार्ता की। सुरक्षाकर्मियों ने बाद में उसको मंच से नीचे उतार दिया।
यहां अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 'जो देशभर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि चर्चा ही नहीं हुई। ये देश आपको पहचान रहा है, आपकी कायरता को पहचान रहा है और आपके झूठों से उब चुका है।' प्रियंका ने यहां अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राज्य के अन्य विपक्षी दल बहुत कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं और अगर हम अकेले चलना हैं तो भी आवाज उठाते रहें। हमें अकेले ही विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार रहना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications