वीडियो में देखें भीख मांग रहे मासूम बच्चे की सिर पर एमपी की मंत्री ने कैसे मारी लात
भोपाल। सुशासन का दावा करने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंत्री ने ऐसा काम किया है जिसे जानने के बाद आप सकते में आ जाएंगे। जी हां राज्य की पशुपालन मंत्री कुसुम मेहदेले ने एक मासूम बच्चे के सिर पर लात मारा और दफा हो जाने को कहा।

बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मंत्री जी से भीख मांगा था और वो भी एक रुपया। घटना पन्ना जिला मुख्यालय की है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना बस स्टैंड के पास उस वक्त हुई जब मेहदेले स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य में हिस्सा लेने पहुंची थी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मेहदेले जब अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं तभी करीब 10 साल का बच्चा भीख मांगते हुउ उनके सामने आया और अपना सिर उनके पैर के पास रख दिया। इसी दौरान मेहदेले ने बच्चे के सिर पर लात मार दी।
कांग्रेस के कुसुम मेहदेले को बर्खास्त करने की मांग कर रही है तो भाजपा बचाव की मुद्रा में है। आपको बताते चलें कि कुसुम मेहदेले अपनी विवादित बयानों के चलते अकसर चर्चा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications