'दीदी गाड़ी टकराई भी नहीं है', कैमरा रिकॉर्ड न कर रहा होता तो किसी को नहीं होता बाइकर पर विश्वास, देखें VIDEO

नई दिल्ली, 20 जून: सड़क पर गाड़ी चलाते हुए कई बार ऐसा होता है, जब गलती आपकी होती भी नहीं है और आपको ही जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। कई दफा तो बेगुनाह को जेल की हवा तक खानी पड़ जाती है। ऐसी ही एक घटना हुई, जिसमें शख्स के कैमरे ने उसे बचा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने कैमरे में हो रही रिकॉर्डिंग की वजह से अपने को बेगुनाह साबित कर पाया, वरना शायद स्कूटी से गिरी युवती उसे गुनाहगार साबित कर ही देती।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को पत्रकार संजय त्रिपाठी ने ट्विटर पर 19 जून की दोपहर करीब एक बजे शेयर किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सड़क पर एक युवती अपने साथी के साथ स्कूटी की पिछली सीट पर बैठकर जा रही है। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होती है और दोनों सड़क पर गिर जाते हैं। यह पूरी घटना स्कूटी के पीछे चल रहे एक बाइकर के कैमरे में कैद हो जाती है।

युवती कहती है - तुमको दिख नहीं रहा था क्या

युवती कहती है - तुमको दिख नहीं रहा था क्या

वीडियो में साफ देख जा सकता है कि स्कूटी सवार युवक और युवती के सड़क पर गिरने का कोई और जिम्मेदार नहीं, लेकिन स्कूटी सवार युवती उठती और पीछे से आ रहे बाइक को जिम्मेदार ठहराते हुए धमकाने लगती है। युवती कहती है, 'तुमको दिख नहीं रहा था क्या ?' बाइकर कहता है - दीदी गाड़ी टकराई भी नहीं है। युवती कहती है - बिना टकराए हम लोग रास्ते में गिर जाएंगे। बाइकर कहता है - मैं आपको वीडियो दिखाता हूं।

'कैमरा रिकार्ड न कर रहा होता तो...'

'कैमरा रिकार्ड न कर रहा होता तो...'

वीडियो की वजह से बाइकर खुद को सच बता सका, वरना तो युवती उसे ही जिम्मेदार ठहरा सकती थी। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ''ज़माना बड़ा ख़राब है। कैमरा रिकार्ड न कर रहा होता तो ये भाई हवालात में जमा हो जाता।'' इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। करीब छह लाख व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+