वीडियो: सात समंदर पार मैं तेरे... पर नशे में धुत पुलिसवालों का 'बेशर्म डांस'

मुरादाबाद। एक पुलिसवाले की जिंदगी में उसकी सांस से ज्‍यादा उसकी वर्दी की एहमियत होती है। जी हां एक सच्‍चा पुलिसवाला अपनी आत्‍मा से ज्‍यादा अपनी वर्दी की इज्‍जत करता है। मगर उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने वर्दी को ही शर्मसार कर दिया। यहां एक बर्थ डे पार्टी में नशे की हालत में पुलिसवालों ने डीजे पर खूब डांस किया। बैंकवेट हॉल में पुलिसकर्मियों के इस बेशर्म डांस से पुलिस प्रशासन की खूब किरकिरी हुई है। हालांकि एक पुलिसवाले को छोड़कर सभी पुलिस वाले सादे कपड़े में थे लेकिन उन्‍होंने सभी मर्यादा को पार करते हुए कपड़े उतार कर बेशर्मी दिखाई।

Drunk policemen dance in a banquet in Moradabad
इतना ही नहीं डीजे पर जैसे ही ''सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई'' गाना बजा पुलिसवाले मानों पागल हो गये। पार्टी में एक करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद थे। पहले उन्‍होंने जमकर शराब पी और फिर बेसुध होकर डीजे पर डांस करने लगे। इतना ही नहीं कुछ पुलिसवाले अपनी मोटरसाइकिल लेकर बैंकवेट हॉल में आ गये। उसके बाद उन लोगों ने फिल्‍मी अंदाजा में खूब कलाबाजी की।

पुलिसवालों पर आरोप है कि जब बैंकवेट हॉल के मालिक ने उन्‍हें ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उसे बंदूक दिखाकर डरा दिया। ये 'बेशर्म डांस' इंटरनेट पर सार्वजनिक होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कार्यवाही करते हुए तत्‍काल प्रभाव से उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले शाहंजहापुर में एक पुलिसवाले ने नशे की हालत में बारगर्ल के साथ लोडेड रिवाल्‍वर पर खूब डांस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+