देखें VIDEO: खेत में बैठे प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। मारपीट में युवक-युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
देहरादून। उत्तराखंड के काशीपुर में खेत में मिलने गए एक प्रेमी जोड़े को गांव के दर्जनों नोगों ने जमकर पीटा। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीडि़त युवक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक नईम नाम का युवक अपनी प्रेमिका से साथ खेत में मिलने गया था। इस दौरान गांव के दर्जन भर युवक वहां पहुंच गए, जो नईम को पीटने लगे।

यही नहीं प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। मारपीट में युवक-युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जरूर देखें यह VIDEO: अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देखते रह जाएंगे आप
इस बारे में पीड़ित युवक नईम के भाई दिलशाद ने बताया कि तीन दिन हो गए है, लेकिन नईम को अभी तक होश नहीं आया है। दिलशाद का कहना है कि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications