देखें वीडियो: कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने अफजल गुरु को कहा 'अफजल गुरु जी'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। JNU में देशविरोधी नारों को लेकर देश भर में मचे घमासान में कांग्रेस ने अब नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक तरफ जेएनयू में जहां 'अफजल गुरु' के समर्थन में नारे लग रहे थे वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने अफजल गुरु का नाम लेते वक्त इज्जत बख्शा और उसके नाम के आगे जी शब्द का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं सुरजेवाला ने अफजल गुरु को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी बताया। JNU मामले में अमित शाह का 'ब्लॉग बम', कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर उठाया सवाल

बाद में सुरजेवाला अफजल गुरु जी वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैं जी नहीं बोलना चाहता था, लेकिन मेरे बोलने का मतलब था कि भारत में ये साहस है कि कि कसाब जैसे आतंकी को भी हमने पूरी कानूनी मदद लेने का मौका दिया। मेरे बयान को समग्र रूप में लेना चाहिए।
सुरजेवाला के इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर फिर निशाना साधा। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता यहां से जगजाहिर होती है। इन्हीं लोगों ने हाफिज सईद को साहब और ओसामा बिन लादेन को भी जी कहकर संबोधित किया था। जेएनयू में 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे रहे हैं और कांग्रेस उसका समर्थन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications