VIDEO: 'जेसीबी वाला भूल गया कि उसे शादी का काम मिला है', औंधे मुंह गिरे दूल्हा-दुल्हन

नई दिल्ली। दुनिया में हर रोज लाखों शादियां होती हैं। कुछ शादियां ऐसी होती हैं, जिनके रस्मो रिवाज देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। वहीं, कुछ दूल्हे-दुल्हन अपनी शादी को खुद इस तरह रचाते हैं कि लोग सोचने लगते हैं भला ऐसा क्यों हुआ? सोशल मीडिया पर एक शादी का ऐसा वीडियो आया है..जिसे देखकर लोग ठहाके मारकर हंसेंगे। इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर पत्रकारों से लेकर पुलिस-अधिकारियों और राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुछ ही घंटे में उसे लाखों लोग देख चुके। तो देखिए ऐसा क्या हुआ आखिर शादी में..

Recommended Video

    VIDEO: 'जेसीबी वाला भूल गया कि उसे शादी का काम मिला है', औंधे मुंह गिरे दूल्हा-दुल्हन
    दूल्हे-दुल्हन ने जेसीबी मंगवाई

    दूल्हे-दुल्हन ने जेसीबी मंगवाई

    यह वीडियो आपको दिखा? देखिए पहले। यह एक शादी का प्रोग्राम है। जहां बैंक्वेट हॉल में मेहमान पलके बिछाए दूल्हा-दुल्हन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तभी यूनिक स्टाइल में दोनों की एंट्री होती हुई नज़र आती है। यूं कि, दूल्हा-दुल्हन जेसीबी मशीन के बकेट पर बैठकर एंट्री करते हैं। वे खूबसूरत लिबास में हैं। नीचे मेहमान बैठे नजर आ रहे हैं।

    ..और दोनों औंधे मुंह नीचे जा गिरे

    ..और दोनों औंधे मुंह नीचे जा गिरे

    आप यहाँ यह भी देख सकते हैं कि जेसीबी के बकेट में बैठी दुल्हन हाथ हिलाकर मेहमानों का अभिवादन करती है। दूल्हा भी अंगूठा दिखाकर खुशी जता रहा है.. मगर तभी कुछ सेकंड बाद उस बकेट का मुंह नीचे की तरफ हो गया...और फिर दोनों औंधे मुंह नीचे टेबल पर जाकर गिरे।

    देखकर घराती-बराती अवाक रह गए

    दूल्हा-दुल्हन के गिरने पर वहां मौजूद घराती-बराती अवाक रह गए। जो म्यूजिक बैंड की आवाज आ रही है, जिसे देखने पर दर्शक डिसाइड नहीं कर पाते कि हंसे या रोएं! दूल्हा तो उठ जाता है, लेकिन शायद दुल्हन के चोट लग जाती है। वहां मौजूद लोग आकर उन्हें संभालते हैं।

    वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया

    वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया

    आप अब वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की यूनिक-एंट्री ही फेल हो गई। उन्हें काफी उूंचाई से नीचे गिरता देख कई मेहमान तो सिर पकड़कर खड़े हो जाते है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खासकर ट्विटर पर लोग इसे देख रहे हैं।

    जेसीबी वाला भूल गया उसे शादी का काम मिला

    ट्विटर पर हिंदुस्तान टाइम्स की पत्रकार सोनल कालरा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'ओह..जेसीबी वाला भूल गया कि उसे शादी का काम मिला है!
    वहीं, आईपीएस आॅफिसर आर के विज ने लिखा- 'डंप्ड टू सून'

    लोग इस तरह के कमेंट्स भी कर रहे

    इसी तरह वीडियो को देखकर अर्बन सन्यासिनी नाम के ट्विटर हैंडिल ने लिखा- 'सॉरी फोर द ब्राइड एंड ग्रूम, बट आई फील लाइक लॉ​फिंग! अपनी शादी में ऐसी अतरंगी हरकतें करने की क्या जरूरत थी।'

    बुरा तो लग रहा है कपल के लिए

    ट्विटर पर राहुल मंडल ने कहा, 'जब कोई अनोखी चीज करने की सोचता है तो उसके साथ यही होता है। बुरा तो लग रहा है कपल के लिए..बट एट द सेम टाइम इट्स वेरी फनी!'

    क​पिल शर्मा का शो चल रहा है

    सदासिव ने लिखा, 'लगता है क​पिल शर्मा का शो चल रहा है। इन दोनों को ऐसी चोट लगे कि कोमा में चले जाएं, ताकि आने वाले भारत में कभी ऐसी हरकत करने की कोशिश न करें।'

    कोई अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा

    मोनिका ​ने लिखा, 'कई बार ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जो भावुक कर देते हैं, और कभी तो ऐसे वीडियो भी देखने के लिए मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता। यह ऐसा ही वीडियो है।'

    इतने ज्यादा एक्साइटेड क्यूं हो जाते हैं भाई

    रिया रॉय बोली, 'ये इतने ज्यादा एक्साइटेड क्यूं हो जाते हैं, भाई सिंपल करो न सबकुछ तो फर्स्ट टाइम ही होता है, सो इतना क्यूं ओवरएक्टिंग..फाल्तू का वेस्ट आॅफ मनी।'

    कोई भी शक नहीं है

    विजय राव ने लिखा, 'इस बात में कोई भी शक नहीं है कि इंटरनेट की दुनिया आज भी कई मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है..यहां कब क्या देखने-सुनने को मिल जाए...कोई भी नहीं जानता।'

    जेसीबी ड्राइवर मीन व्हाइल..

    भोला गुरु नामक हैंडिल ने रिप्लाई में परेश रावल की फिल्म का सीन दिखाया, 'जेसीबी ड्राइवर मीन व्हाइल..!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+