VIDEO: बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों पर दबाव डाल रही है- डीएस हुड्डा
नई दिल्ली। हरियाणा में चुनाव के रुझानों ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझान के अनुसार प्रदेश त्रिशंकु विधानसभा की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है। भाजपा के खिलाफ जिन पार्टियों ने चुनाव लड़ा है, वे सब मिलकर एक मजबूत सरकार बनाएंगे। हुड्डा ने कहा कि चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन के रूप में मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारे साथ आने वाले सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

कांग्रेस के डीएस हुड्डा ने हरियाणा के चुनावी रुझानों को लेकर कहा है कि आज यह स्पष्ट है कि लोगों का जनादेश खट्टर सरकार को हटाना था। मैं दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), स्वतंत्र उम्मीदवारों और अन्य दलों से हरियाणा में एक साथ आने और गठबंधन सरकार बनाने के लिए कहना चाहता हूं ताकि लोगों के जनादेश का सम्मान किया जा सके। डीएस हुड्डा ने कहा कि बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों पर दबाव डाल रही है, जबकि उनमें से ज्यादातर लोग कांग्रेस का साथ देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications