देखें वीडियो: भाजपा नेता ने गायक पर लुटाए बाल्टी भर-भर कर पैसे

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। काला धन वापस लाने को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है और वहीं नेता गायकों पर बाल्टी भर-भर के पैसे बरसा रहे हैं। मामला गुजरात के वडोदरा का है जहां भाजपा के एक स्थानीय नेता गायक पर पैसा बरसा रहे हैं और वो मजे से गाना गा रहा है।

BJP Leader Seen Showering Money on Singer in Gujarat
जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नेता आयोजित संगीत कार्यक्रम में गायक पर पैसा बरसा रहे हैं। मामला प्रकाया में तब आया जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो पर वायरल हो गया। घटना 20 सिंतबर की है। जब वडोदरा के हरनी इलाके में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के समय एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल मंच पर मौजूद गायक कीर्तिदन गड़वी के पीछे खड़े हो कर उन पर बाल्टी से नोट बरसा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने सफाई में कहा है कि गड़वी प्रसिद्ध गायक हैं और इस कार्यक्रम के दौरान जो भी धन इकट्ठा किया गया है उसका उपयोग गायों की रक्षा के लिए किया जाएगा। पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम 40 हजार रुपये तक एकत्र हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+