VIDEO: भाजपा नेता ने टोल नाके पर दिखाई दबंगई, कर्मचारी को गुंडों से पिटवाया
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेताजी के सिर पर सत्ता का नशा इसकदर हावी हुआ कि वो बेलगाम हो गए। वो टोल नाके पर टैक्स के रूप में कुछ पैसे देने के नाम पर दबंगई दिखाने लगे। उन्होंने टोल कर्मियों को गालियां और धमकी दी। लेकिन काफी देर बाद जब पानी सिर से उपर हो गया तो टोलकर्मी भी नेताजी के सामने खड़े हो गए। फिर क्या नेताजी चुपचार टैक्स दिए और दुम दबाकर भाग गए। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद नेताजी ने फिर पलड़ा पलटा और एक ढाबे पर टोलकर्मी को बुलाकर जमकर पिटवाया।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक नेताजी एबीवीपी से आरएसएस और संघ के रास्ते से बीजेपी में आए हैं और पहली ही बार में प्रदेश के महामंत्री बन गए। छलांग तो लंबी थी लेकिन नेताजी छात्र राजनीति नहीं भूल पाए थे। मंगलवार को विदिशा जाते समय कुरवाई में टोल नाके पर बिना टैक्स दिए जाना चाहते थे, टोल कर्मी से भिड़ गए। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया जानते नहीं हो कि मैं कौन हूँ..? यहां तक तो ठीक है, लेकिन जैसे ही नेताजी न सारे लिहाज छोड़कर गालियां बकना शुरु किया, तो टोल कर्मियों की खुद्दारी जाग गई।
नेताजी फौरन पलड़ा भारी पड़ता समझ गए। उन्होंने फौरन टैक्स दिया और वहां से चलते बने। लेकिन थोड़ी दूरी पर जाने के बाद नेताजी एक ढाबे पर रुके। अंदर से तिलमिलाए नेता जी ने ढाबे पर उस टोलकर्मी को बुलवाया और फिर जमकर पिटवाया। अगले दिन टोल प्रबंधन की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। उसमें नेताजी का नाम वीडी शर्मा बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications