VIDEO : श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया गया तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर लगे 'वंदे मातरम' के नारे
नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जश्न का माहौल है। जम्मू-कश्मीर में भी हर घर तिरंगा लहराता हुआ दिख रहा है। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराते हुए एक समूह ने 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। बता दें , हर घर तिरंगा अभियान के तहत डल झील में तिरंगा बोट रैली निकाली गई थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद तिरंगा लहराते नजर आए थे।
Recommended Video

श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झूम के लहरा रहा
आजादी के अमृत महोत्सव पर घाटी तिरंगे के रंग में रंगी है। श्रीनगर से कुलगाम तक, अनंतनाग से सोपोर तक और डल झील का आंगन तिरंगे के रंग में सराबोर है। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झूम के लहरा रहा है। देशभक्ति में सराबोर लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।
पीएम मोदी ने 'पंच प्रण' का संकल्प दिया
देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं और तिरंगा फहराया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने ऐतिहासिक भाषण में आने वाले दिनों के लिए 'पंच प्रण' का संकल्प दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए आज हमें पांच प्रण लेने की जरूरत है। पीएम मोदी ने लाल किले से भारत के विकास के लिए देशवासियों के सामने 25 साल का ब्लूप्रिंट रखा और कहा कि यह ब्लूप्रिंट तभी सफल होगा, जब हम ये पांच प्रण लेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ''आने वाले 25 साल के लिए हमें 'पंच प्रण' पर अपनी शक्ति, संकल्पों और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा।''
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications