जश्न-ए-आजादी में पारंपरिक भारतीय साड़ी में नजर आएंगी US राजदूत मेरीके कार्ल्सन, देखें वीडियो
नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त 15 अगस्त को लेकर तैयारी कर रहा है, अगर भारतीय आजादी के जश्न की तैयारी करे तो समझ में आता है लेकिन अगर दूसरे देश के लोग भी हमारे स्वतंत्रता दिवस के लिए उत्साह दिखाए तो ये अपने आप में एक खास बात होती है और ये खास बात दिखी अमेरिकी राजदूत मेरीके कार्ल्सन के अंदर, जो 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए खादी की साड़ी भी खरीदी है।
अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि वह देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी कपड़ा पहनेंगी, मालूम हो कि गुरूवार को मेरीके दिल्ली के हार्ट यानी कि कनॉटप्लेस के खादी एवं ग्रामोद्योग संघ (केवीआईसी) स्टोर पहुंचीं और उन्होंने 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए खादी की साड़ियां खरीदीं क्योंकि खादी भारत के लिए एक कपड़े की क्वालिटी नहीं बल्कि देश का गौरव, सम्मान और पहचान है।
मेरीके कार्ल्सन ने 5 बेस्ट साड़ियां चुनी
इस बारे में अमेरिकी राजदूत ने खुद Tweet किया है उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके कहा कि इतनी सारी साड़ियां थीं कि चुनना मुश्किल हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने हिसाब से 5 बेस्ट साड़िया चुनी हैं, जिनमें से एक साड़ी पहनकर को 15 अगस्त के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मेरीके के ट्वीट वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर ली हैं, लोगों ने उनके इस कदम को काफी सराहा है।
It was hard to narrow down my #SareeSearch to only four. Watch the video to see my choices. #WeWearCulture @minmsme @ChairmanKvic pic.twitter.com/hj7AWXO6Br
— MaryKay Loss Carlson (@USAmbIndia) August 4, 2017













Click it and Unblock the Notifications