Video: पश्चिम बंगाल में नामांकन भरने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली में बम से हमला
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल की पंचायत चुवान में हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को रोकने के लिए रैली के सामने बम फेंक दिया गया। बीजेपी कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर नामांकन भरने जा रहे थे, तभी अज्ञात शख्स ने रैली के सामने कच्चे बम फेंककर रैली को रोकने की कोशिश की।

गौरतलब है कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि टीएमसी विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला कराकर उन्हें नामांकन भरने से रोक रही है। इसे लेकर बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications