कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में लगे 'आजादी' के नारे, देखें VIDEO
कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में आजादी के नारे लगे है। फाइन आर्टि्स के छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में आजादी के नारे लगाए।
कोलकाता। कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा आजादी के नारे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी में छात्र आजादी-आजादी के नारे लगा रहे है। छात्र कश्मीर और मणिपुर के साथ नगालैंड की आजादी की मांग कर रहे हैं। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि लाल रंग की शर्ट पहने एक छात्र 20 से 25 छात्र-छात्राओं के बीच में घूम-घूम कर आजादी-आजादी के नारे लगा रहा है। फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट नारेबाजी कर रहे इस छात्र का नाम सुबोमोय शोम बताया जा रहा है।

27 सेकंड के इस विडियो में छात्र नारे लगा रहा है आगे से बोलो, आजादी! पीछे से बोलो, आजादी! कश्मीर मांगे, आजादी! मणिपुर मांगे, आजादी! नगालैंड मांगे, आजादी! आपको बता दें कि फाइन आर्ट्स के छात्रों का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के इंटरनैशनल सेमिनार के विरोध में चल रहा है। ये सेमिनार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध और ईसाइयों पर होने वाले अत्याचार के मुद्दे आयोजित किया जा रहा है। लेकिन छात्र इसका विरोध कर रहे है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर आजादी के नारे लगाए गए थे। जिसके बाद छात्रनेता कन्हैया कुमार और उमर खालिद को जेल जाना पड़ा था। उसके बाद से आजादी का मसला गरमाया था। उस वक्त भी इस यूनिवर्सिटी ने कन्हैया कुमार और उमर खालिद का पक्ष लिया था।












Click it and Unblock the Notifications