सैनिकों के लिए छलका शाहरुख का प्यार, जवानों के लिए लिखी कविता, देखें Video
'हमारी रातें सुकून भरी हैं, क्योंकि कोई अपनी रातें तनाव में काट रहा है, हम अपनी जिंदगी जीते हैं, क्योंकि कोई अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहा है'
नई दिल्ली। ये दिवाली देश के सैनिकों को समर्पित की गई है, हर भारतीय ने कोशिश की है कि वो एक दीया देश के जवानों के नाम जलाए। लेकिन फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने तो देश के फौजियों के लिए कलम उठा ली है।
जी हां फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने वीर सैनिकों के लिए एक कविता लिखी है, उन्होंने अपनी कविता का वीडियो ट्विटर पर शेयर भी किया है।
शाहरुख की कविता के बोल कुछ इस तरह से है...
'हमारे कदम कालीन पर होते हैं और उनके बूट जमीन पर,
हमारे दिन स्थिर होते हैं और उनके लिए हर दिन नई चुनौती,
हमारी रातें सुकून भरी, उनकी तनाव से भरी,
हम अपना जीवन जीते हैं क्योंकि वे अपना दे देते हैं...'













Click it and Unblock the Notifications