लखीमपुर की घटना पर बोले राकेश टिकैत- लाठी से हमला करना एक्शन का रिएक्शन, उन्हें दोषी नहीं मानते
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना पर बयान दिया। टिकैत ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, गाड़ी में सवार वे लोग कौन थे, जिन्होंने लोगों (किसान प्रदर्शनकारियों) को मारा...? और बाद में जिन्होंने (किसान प्रदर्शनकारियों ने) लाठी से हमला किया..वो दोषी कैसे?"

राकेश टिकैत ने कहा- "वह एक्शन का रिएक्शन है। यदि कोई गाड़ी से लोगों को मार रहा है और लाठी चलाई जाए तो यह षडयंत्र नहीं। यह कोई योजना नहीं है। ये हत्या में नहीं आता, हम इन्हें दोषी नहीं मानते। दोषी वो है जिन्होंने गाड़ी से लोगों को मारा।"
Recommended Video

लखनऊ में किसानों की महापंचायत होगी
पत्रकारों से बातचीत करते समय राकेश टिकैत के साथ योगेंद्र यादव भी थे। योगेंद्र यादव ने कहा कि, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा 12 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 'कलश यात्रा' निकालेगा। उन्होंने कहा कि, 18 अक्टूबर को 'रेल रोको' आंदोलन होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसानों की 'महापंचायत' होगी।
'फायरिंग में कई किसान मारे गए'
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भड़की हिंसा की घटना पर इससे पहले राकेश टिकैत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि इस जिले में आंदोलन कर रहे किसानों को गाड़ियों से कुचला गया। उन पर फायरिंग भी की गई। उन्होंने कहा कि, उक्त घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर आई। जिसकी जानकारी मेरे पास है।'












Click it and Unblock the Notifications