Video:स्कूल में प्रिंसिपल-टीचर ने किया ऐसा काम कि डरकर भागने लगे स्टूडेंट
चंडीगढ़। अक्सर स्कूल में दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो जाती है। बच्चे आपस में भिड़ जाते हैं। लेकिन शिक्षकों का काम होता है कि उन्हें सही-गलत का फर्क बताए। इसलिए वो बच्चों के रोल मॉडल होते हैं, लेकिन पंजाब के एक स्कूल में जो हुआ उसे देखकर शिक्षकों की जो तस्वीर आपके मन में बनी है वो पूरी तरह से बदल जाएगी।

चंडीगढ़ में स्थित डेरा बस्सी हाई स्कूल सुंधरा में स्कूल के अध्यापक और प्रिंसिपल आपस में इस कदर भिड़ गए कि क्लास में मौजूद बच्चे डरकर वहां से भागने लगे। प्रिंसिपल और टीचर क्लास में ही हाथापाई करने लगे।
पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दरअसल स्कूल की साइंस टीचर 2 हफ्ते की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटी थी। वो जब स्कूल में बच्चों की हाजरी ले रही थी कि अचानक स्कूल की प्रिंसिपल ने आकर उसे खड़ी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। फिर क्या था पहले दोनों में गाली-गलौज शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। ये सब देखकर बच्चे इतने डर गए कि वो वहां से भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है...












Click it and Unblock the Notifications