Reception पार्टी में प्रिसेंस लुक में दिखीं युविका चौधरी, देखते ही रह गए प्रिंस नरूला देखें तस्वीरें

चंडीगढ़। 11 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी का वेडिंग रिसेप्शन 11 दिन बाद चंडीगढ़ में हुआ। ये फंक्शन बिल्कुल राजसी अंदाज में हुआ। जिसमें प्रिंस और युविका के करीबी दोस्त और फैमिली वाले शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी में युविका चौधरी किसी प्रिसेंस की तरह लग रही थीं, उन्होंने सिल्वर ग्रे कलर का शिमरी गाउन पहना था, उनके रूप पर प्रिंस नरूला एकदम से फिदा दिखे, दोनों की रिसेप्शन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Reception पार्टी में रॉयल लुक में दिखे नरूला और युविका

आपको बता दें कि बिग बॉस-9 से शुरू हुई प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की प्रेमकहानी उस वक्त अपने मुकाम पर पहुंच गई जिस वक्त 12 अक्टूबर को नरूला और युविका ने तीन साल के लंबे अफेयर के बाद मुंबई में सात फेरे लिए और अग्नि की साक्षी मानकर सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए।

मालूम हो कि 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्स-2 का 'अल्टीमेट राउडी' का खिताब भी प्रिंस ने अपने नाम किया था, इसके बाद उन्होंने 'स्पिल्ट्सविला सीजन 8' जीता और फिर बिग बॉस सीजन 9 के विनर बनकर छा गए।

Reception पार्टी में रॉयल लुक में दिखे नरूला और युविका

तो वहीं युविका ने शाहरुख खान की हिट फिल्म 'ओम शांति ओम' समेत कई फिल्मों में काम किया हैं, दोनों की मुलाकात बिग बॉस शो में हुई थी, दोनों के लव-अफेयर की खबरें आई थीं, पहले तो लगा था कि ये पब्लिसिटी स्टंट हैं लेकिन अब दोनों ने शादी करके सबके मुंह पर ताला लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+