Video: देखिए भजन गायक पर कैसे हुई नोटों की बारिश
नई दिल्ली। गुजरात में नवसारी इलाके में लोगों ने भजन गायक पर नोटों की बारिश कर दी। नवसारी के चिकली में भजन गायक कीर्तिदन गादावी का कार्यक्रम चल रहा था। लोगों को उनका गाना इना पसंद आया कि उनपर नोटों की बारिश कर दी। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग भजन गायक के ऊपर नोटों की वर्षा कर रहे है। गायक के चारों ओर नोटों की बौछार हो रही है। लोग हाथों में नोटों की बंडल लेकर गायक के ऊपर एक एक कर फेंक रहे हैं। जबकि गायक अपनी प्रस्तृति में मशगूल है।

विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग भजन मंडली के गायक के ऊपरों नोटों की बरसात कर रहे हैं। गायक कीर्तिदन गादावी के साथ उनकी मंडली के लोगों के साथ कुछ आयोजक भी बैठे थे। उनके गाने पर एक महिला उठकर वहां आई और गादावी पर नोट बरसाने लगी। मंच के सामने से कुछ दर्शकों ने भी नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। कुछ लोग मंच के नीचे से उन पर लगातार नोट फेंक रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में नोटों की बंडल थमाकर उन्हें गायक के ऊपर फेंकने के लिए मंच पर भेज रहे थे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब गुजरात में भजन गायकों पर लोग इस तरह से नोटों की बारिश करते हैं। नवरात्री के दौरान इस तरह के कार्यक्रम खूब देखने को मिलते हैं, जहां सिंगर की प्रस्तृति से खुश होकर लोग उनपर नोट उड़ाते हैं।
#WATCH: People shower wads of notes on Gujarati singer Kirtidan Gadhvi during an event in Navsaris Chikhli (14.04.2018) #Gujarat pic.twitter.com/3XyDUtJgYW
— ANI (@ANI) April 15, 2018












Click it and Unblock the Notifications