VIDEO:महाराष्ट्र सरकार गठन पर गडकरी ने कहा-क्रिकेट और राजनीति में गेम कब पलट जाए पता नहीं

महाराष्ट्र सरकार गठन पर गडकरी ने कहा-क्रिकेट और राजनीति में गेम कब पलट जाए पता नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सियासी उठापटक को लेकर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव है। कब गेम पलट जाए कुछ पता नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं, लेकिन परिणाम एकदम उल्टा आता है।

 WATCH : Nitin Gadkari said that Anything can happen in cricket and politics.

गडकरी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में गैर-बीजेपी सरकार बनती तो मुंबई में जारी परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बदलती है, लेकिन परियोजनाएं जारी रहती हैं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हो, एनसीपी हो या कांग्रेस, सरकार बनाने वाली कोई भी पार्टी सकारात्मक नीतियों का समर्थन करेगी।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के गठन पर कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं, लेकिन परिणाम बिल्कुल उल्टा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+