Padmavati song Ghoomar: मुलायम की बहू अपर्णा ने किया पद्मावती के 'घूमर' गाने पर डांस, Video वायरल

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav के घूमर पर मचा बवाल । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार ना तो पीएम मोदी की तारीफ है और ना ही अखिलेश भईया के कामों पर टिप्पणी की, बल्कि उनका एक डांस वीडियो है, जिसमें वो विवादित फिल्म 'पद्मावती' के बवाली गाने 'घूमर' पर डांस करते नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये डांस वीडियो अपर्णा के भाई अमन बिष्ट के सगाई कार्यक्रम का है, जो कि हाल ही में लखनऊ में हुआ था। इस वीडियो को सबसे पहले एएनआई के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि इस वक्त फिल्म 'पद्मावती' के लिए पूरे देश में करणी सेना ने बवाल मचाया हुआ है, उनका कहना है कि फिल्म में 'पद्मावती' और अलाउद्दीन खिलजी के रिश्ते को गलत ढंग से दिखाया गया है, ये राजपूतों और 'पद्मावती' दोनों का अपमान है और वो इसे बर्दाश्त नहींकरेंगे। फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है और यही नहीं फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी भी मिली है।

    मुलायम की बहू अपर्णा ने किया विवादित 'घूमर' गाने पर डांस

    इस बवाल ने उग्र रूप धारण तब किया जब कुछ नेताओं ने भी फिल्म के विरोध को सही ठहरा दिया है, बीजेपी के काफी नेतागण इस फिल्म के विरोध में हैं, ऐसे में सपा पार्टी की चर्चित हस्तियों में से एक अपर्णा ने जब इस पर डांस किया तो कोहराम मच गया। इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। यहां आपको ये भी बता दें कि अपर्णा यादव के भाई अमन की शादी साहू एजेंसी के मालिक संजय साहू की बेटी से तय हुई है। इस सगाई में अपर्णा के पति प्रतीक यादव भी शामिल हुए थे। अपर्णा यादव देश के जाने-माने पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+