Live Video: पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू जल्द खून जैसा लाल होगा चंद्रमा
बेंगलुरु। मीन राशि व रेवती नक्षत्र में चंद्र ग्रहण का सूतक लग चुका है और थोड़ी ही देर में चंद्र ग्रहण शुरू हो जायेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इस वक्त यहां पर दिन है। लेकिन इंटरनेट के माध्यम से आप ग्रहण को लाइव देख सकेंगे। जी हां हम आपके लिये लाये हैं लाइव वेबकास्ट चंद्र ग्रहण का, खबर के अंत में वीडियो में प्ले करके देख सकते हैं।
यदि आप ग्रहण को मानते हैं, तो इस खगोलीय घटना का बेहतरीन नजारा जरूर देखना चाहेंगे। आखिर क्यों न देखें अंतरिक्ष में घट रही इस घटना पर जब नासा तक की नजर है, तो आप क्यों न इसे देखें। वैज्ञानिकों का कहना है इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान एक अवस्था ऐसी आयेगी, जिसमें चंद्र मा खून जैसा लाल हो जायेगा। यह नजारा वाकई में देखने लायक होगा।
पढ़ें- पूर्ण चंद्र ग्रहण राशियों पर प्रभाव
पढ़ें- इस चंद्र ग्रहण का पूर्ण विवरण
प्ले करें और देखें लाइव वीडियो यहां-













Click it and Unblock the Notifications