आॅनलाइन देखें डीडीए आवासीय फ्लैट योजना का ड्रा
डीडीए अवासीय फ्लैट योजना के ड्रा का इंतजार करने वाले आवेदकों का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। डीडीए वीसी बलविंदर कुमार के अनुसार 17 नवंबर (सोमवार) सुबह 12 बजे से ड्रॉ आरंभ होगा। डीडीए के अनुसार तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ड्रॉ कराया जाएगा। लगातार ड्रॉ आगे खिसकने से किरकिरी झेल रहे डीडीए ने शुक्रवार को ड्रॉ की अंतिम तिथि का औपचारिक रूप से घोषणा कर दी। सोमवार को ड्रा में नाम आने के बाद आपका दिल्ली में घर होने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

विकास सदन, डीडीए मुख्यालय पर इसका आयोजन किया गया है। पहली बार ड्रॉ का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए डीडीए की विशेष वेबसाइट पर व्यवस्था की गई है।
इसके लिए शुक्रवार को हुए ट्रायल के आधार पर ड्रा के लिए कमेटी की मंजूरी मिल गई है। ड्रॉ का लाइव प्रसारण www.ddadrawlive.in पर देखा जा सकता है। डीडीए ने ड्रॉ को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए यह किया है।
ड्रॉ रिटायर्ड जज, आईआईटी इंजीनियर, नेशनल इंफोरमेटिक सेंटर तथा डीडीए के अधिकारियों की मौजूदगी में होगा। इस बार ड्रॉ से पूर्व फार्म में गड़बड़ी जांचने के लिए पहली बार स्टेटस जांचने का फार्मूला भी अपनाया गया और अब ड्रॉ का लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications