Video: तेज प्रताप संग तेजस्वी ने लगाए ठुमके, लिखा- देसी बॉय ऑन द फ्लोर

पटना। आज राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से होने जा रही है, इस हाई-फाई शादी का आयोजन काफी भव्य रूप से किया गया है। खबर है कि इस शादी में 50 घोड़े और करीब 7000 गेस्ट आएंगे, एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में 30 कमरे, होटल आम्रपाली रेजिडेंसी में 25 कमरे, मौर्या होटल और होटल Amalfi ग्रैंड में 20-20 कमरे और फ्रंटलाइन रेजिडेंसी में 10 कमरे बुक कराए गए हैं।

खाने में शुद्द शाकाहारी खाना परोसा जाएगा

खाने में शुद्द शाकाहारी खाना परोसा जाएगा

खाने में शुद्द शाकाहारी खाना परोसा जाएगा, ऐसी खबर है कि लालू के समधी मुलायम सिंह यादव के खास खानसामा को लजीज व्यंजन बनाने के लिए यूपी से पटना बुलाया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक तेज प्रताप आज शाम के सात बजे बारात लेकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेंगे

 प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में

प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में

द्वारपूजा, जयमाला और प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में है तो वहीं कल रात लालू आवास पर मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

देसी बॉय ऑन द फ्लोर, भाई की शादी...

हर तरफ खुशियों का माहौल है, अपने बड़े भाई की शादी में छोटे भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी जमकर खुशियां मना रहे हैं, उनके डांस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी और तेज जमकर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो खुद ट्विटर पर तेजस्वी मे पोस्ट किया , उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि देसी बॉय ऑन द फ्लोर, भाई की शादी।

लालू के बेहद करीबी हैं चंद्रिका राय

लालू के बेहद करीबी हैं चंद्रिका राय

आपको बता दें कि तेज प्रताप की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+